ग्रामीणों की समस्याओं का संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र होगा निस्तारण: नरेश गुर्जर

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत पलेई में तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे ग्रामीणों ने तहसीलदार गुर्जर को पेयजल समस्याओं से अवगत करवाया। जनसुनवाई में तहसीलदार गुर्जर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में पलेई के वार्ड नंबर 5 व 6 के राजपूत मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, नाथों का मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला अनाड़ी मोहल्ला के ग्रामीणों ने तहसीलदार गुर्जर को बताया कि कई दिनों से गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। नलों में पानी केवल नाम मात्र ही आता है, जिससे लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। इसके लिए कई बार ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को भी अवगत करवाया लेकिन इस भीषण गर्मी में पानी की कोई सुनिश्चित व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या का समाधान 7 दिन में नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत के बाहर धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रहलाद अनाड़ी, रामप्रसाद मीणा, गोविंद अनाड़ी, हनुमान प्रसाद शर्मा, बुधराम चौधरी, जितेंद्र सिंह, गिर्राज मीणा, भंवर सिंह, बृजमोहन चौधरी, दयाराम मीणा, शंकर अनाड़ी, हरिशंकर मीणा, गजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश मीणा व श्योजीराम मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!