जिलाध्यक्ष सैनी के नेतृत्व में किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिह राठौड़ के झुझुनूँ प्रवास के दौरान मंडावा कस्बे की जिला सीमा पर जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि मोरवा पिलानी में एक ऑयल मील के उद्घाटन समारोह में शामिल होने झुंझुनू प्रवास पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का मंडावा कस्बे में जिला सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साफा, पार्टी दुपट्टा, माला पहना, पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीकर जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, संदीप शर्मा, मंडावा मण्डल अध्यक्ष मोहनbलाल सैनी, कैलाश शर्मा, ललित जोशी, जय प्रकाश चौधरी, श्रवण कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, संदीप परिहार, संजय परिहार, सचिन तुंवाल, सत्यनारायण शर्मा, मनोज नरेड़ा, अभिषेक सैनी, ज्ञानचंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!