उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जल्दी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया मृतक हर्षल मेघवाल को*

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया ने अन्नाथ वीर बालक हर्षल मेघवाल को न्याय दिलाने हेतु जयपुर सिविल लाईन में  राजस्थान सरकार के सभी मुखियाओ के निवास पर जाकर  आत्मीय अपील की। महामहिम  हरिभाऊ किसनराव बागडे राज्यपाल राजस्थान सरकार, भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, अशोक गहलोत पुर्व मुख्यमंत्री, वसुंधरा राज्ये सिन्धिया पुर्व मुख्यमंत्री, प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री, वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष, मदन दिलावर, शिक्षा व पंचायत राज मंत्री, जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य विधि न्याय मंत्री, जवाहर सिंह बेडम, गृह, गोपालन, पशुपालन मंत्री, गजेंद्र सिंह  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, हेमन्त मीणा राजस्व मंत्री, बाबूलाल खराडी जनजातीय क्षेत्रीय मंत्री, गोत्तम कुमार दक कोटा प्रभारी व सहकारिता मंत्री, जोगाराम कुमावत पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान मंत्री, विजय सिंह चौधरी राजस्व मंत्री, अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय अधिकारीता मंत्री, टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा के निवास पर जाकर आत्मीय अपील की हैं। सामरिया ने बताया कि मृतक वीर बालक हर्षल मेघवाल को न्याय दिलाया जाए। सभी के आवास से हर्षल के प्रति सहानुभूति दिखाई, बच्चे ने कुर्बानी दी हैं न्याय मिलना चाहिए। सभी के आवास पे लगे निजी सहायक समेत सभी स्टाफ का बहुत सराहनीय सहयोग रहा हैं। हम सब हर्षल के साथ हैं, हर्सल को न्याय मिलना चाहिए ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!