भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का देवरोड़ में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0
चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ रविवार को झुंझुनूं जिले के मोरवा गांव में निजी दौरे पर आए। देवरोड़ ग्राम पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व प्रधान बिरमा रायला की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला, साफा, गुलदस्ते व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के साथ आए भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इसके पश्चात राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाया और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान पूर्व सरपंच कुलदीप कुल्हरी, सुरेश जलिन्दरा, रामवतार कुलहरी ठेकेदार, धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा, महेंद्र मोदी, नीतिराज शेखावत, मनीष धाबाई, अजय शर्मा, नरेंद्र अरड़ावतिया, फारूक मंड्रेला, विष्णु शर्मा, सोमवीर छाबा, पवन पूनियां, संदीप रायला, संजय बागड़वा, सुनील पूनियां, प्रवीण कालीरावणा, सुभाष योगी, हंसराज मेघवाल, सुरेन्द्र जांगिड़, गुगन नेहरा, सुबे सिंह कुल्हरी, युद्धवीर नेहरा, महावीर सिंह शेखावत, रणवीर सिंह शेखावत, सुनील कुल्हारी, संदीप सांगवान, नवीन ठोलिया, नाहर सिंह, उदमीराम, राजवीर भूकर सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!