निवाई (लालचंद सैनी): ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय वीर सपूतों के शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कंकाली माता मंदिर से रवाना हुई, जो गणगौरी बाजार, चौहटी बाजार, बड़ा बाजार, पटेल रोड होती हुई बस स्टैंड पहुंची। तिरंगा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के बस स्टैंड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने शहीद रामकरण की प्रतिमा बनाने के लिए दो लाख रुपए दिए। पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने 80 फिट रोड पर शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की। तिरंगा यात्रा में लोगो का जोश देखने को मिला, लोगो ने भारत माता वंदे मातरम के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा देश की सेना भारत का गौरव है, इसे हम किसी भी कीमत पर झुकने नही देंगे। भारत माता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले प्रत्येक फौजी ओर उसके परिवार को हमारा सलाम है। जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने सेना का मनोबल बढ़ाते हुए सेना के जवानों की तारीफ की। यात्रा में पूर्व फौजी, उनके परिवार के सदस्य सहित शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों से पधारे हजारों आमजन भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में भाजपा टोंक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, प्रधान रामअवतार लांगड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, जिला मंत्री अंकुर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, यात्रा जिला संयोजक प्रभु बाडोलिया, शहर मण्डल अध्यक्ष नितिन जैन छाबडा, जीतू विजय सहित पार्टी के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
By -
May 26, 2025
0
Tags: