भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 122वां एपिसोड भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के निर्देशानुसार जिले के समस्त मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इसी कड़ी में मंड्रेला रोड स्थित भाजपा सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला के निवास पर सुना, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद प्रत्येक भारतीय को बधाई देते हुए कहा कि भारत का उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है, जिसके लिए सेना को स्वतंत्र आदेश है। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा, जिसमें भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया वह अद्भुत है। यह बदलते भारत की तस्वीर है।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भारत के लोगों ने किया है। चंडीगढ़ में सोशल मीडिया पर कविता लिखी गई, छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग बना रहे थे। बीकानेर के दौरे में बच्चों ने सेना के शौर्य से ओतप्रोत पेंटिंग भेंट की। बिहार कुशीनगर सहित अनेक क्षेत्रों में नए जन्मे बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया है। भारत ने अपने द्वारा निर्मित टेक्नोलॉजी की ताकत दुनिया को दिखाई है। इस अभियान के बाद देश में लोकल फॉर वोकल के लिए नई ऊर्जा दिखाई दी है। कई युवाओं ने मेड इन इंडिया का संकल्प लिया है। देश में निर्मित वस्तुओं की प्राथमिकता पर जोर देना राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी भागीदारी होगी। देश में सभी जगहो पर सैनिकों के सम्मान में ढोल नगाड़ा द्वारा स्वागत किया गया। अपने गांव पहुंचने पर सैनिकों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ में हुए ओलंपिक और माओवाद से प्रभावित क्षेत्र में हुए खेलकूद में बच्चों ने कमाल किया है। सिक्किम की संस्कृति का उल्लेख किया, जहां पर अनेक तरीके के हाथ से बनी वस्तुओं को चित्रित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग अभी योग से दूर हैं, वे योग को अपने जीवन में सम्मिलित करें, दिनचर्या में सम्मिलित करें। योग दिवस को लेकर दुनिया का जोश पूर्ण चरम पर है। योग जीवन जीने का तरीका बदल देगा, इसलिए आप अपने जीवन में योग को सम्मिलित करें। मोदी ने स्वच्छ भारत का उल्लेख किया, जिसमें ऐसी टीम का जिक्र किया, जो बर्फीली हवाओं के बीच पहाड़ों पर चढ़ते हुए स्वच्छता के प्रति अपना योगदान दे रहे है। ऊंचाई पर पहुंचकर और वहां पर साफ सफाई करना यह कोई आसान काम नहीं है। इस टीम को बहुत-बहुत बधाई। पेपर रीसाइक्लिंग की बात करते हुए मोदी ने कहा कि विशाखापट्टनम जैसे कई क्षेत्रों में इसका स्टार्टअप किया गया है, जो बहुत ही सराहनीय है। बीते दिनों खेलो इंडिया गेम्स की बहुत बड़ी धूम रही। वहां पर अलग-अलग कैटेगरी के प्रतिभागियों ने भाग लिया। बिहार की धरती का जिक्र करते हुए कहा यहां की धरती बहुत खास है, खेलो इंडिया यूथ का पहला आयोजन आयोजित किया गया। शहद उत्पादन में भारत में पहले से 7% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, रतनलाल शुक्ला, एडवोकेट रवि प्रकाश शुक्ला, सचिन शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!