सुलताना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में सुलताना स्थित सीएचसी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ के जन्मदिन पर एक महीने लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्यारह सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया और उपराष्ट्रपति धनखड़ को देश का गौरव बताया। इस मौके पर महासंघ ब्लॉक प्रभारी विजेंद्र धनखड़, ब्लॉक सलाहकार राकेश बोरायण, पर्यावरण प्रेमी युधिष्ठिर प्रसाद, शिक्षाविद् दिनेश कुमार ने सभी पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर डॉ.अनूप केडिया, डॉ.भावना कंवर, नर्सिंग ओफिसर प्रमोद सिंह, जीएनएम सरिता श्योराण, राकेश लाम्बा ने पौधारोपण में आवश्यक सहयोग दिया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जन्मदिन पर सीएचसी में किया पौधारोपण
By -
May 18, 2025
0
Tags: