निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा का माला व साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष सुवालाल मीणा एवं मंत्री रामनरेश विजय ने बताया कि नवनियुक्त शहर अध्यक्ष नितिन जैन की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों के संगठनात्मक कार्यों व उनकी समस्याओं पर भी विस्ता पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष नितिन जैन ने कहा कि वह सदैव शिक्षकों के सम्मान तथा हितों के लिए संगठन के साथ है। उन्होंने शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा किए गए सम्मान हेतु हर्ष व्यक्त किया। बैठक में संगठन के जिला कोषाध्यक्ष विमलvकुमार विजय, सभाध्यक्ष मनोज जैन, विनोदvकुमार जैन, सत्यनारायण खंगार, सियाराम राणा व हनुमान गुर्जर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा का किया सम्मान
By -
May 26, 2025
0
Tags: