कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): अखिल विश्व गायत्री परिवार व गायत्री चेतना केन्द्र कोटपूतली के संयुक्त तत्वाधान में ज्योति कलश यात्रा का भगवती शर्मा के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजन किया गया। जिसमें तपोनिष्ठ व वेदमूर्ति पं.श्रीराम शर्मा, माँ गायत्री माता के दिव्य रथ के साथ 551 महिलाओं द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को सभापति पुष्पा सैनी, सभापति प्रतिनिधि एड.दुर्गाप्रसाद सैनी व वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना द्वारा पूजा अर्चना करके भगवान श्री परशुराम मन्दिर से रवाना किया गया। शोभा यात्रा का कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ठाकुरदत्त शर्मा, छीतरमल अग्रवाल, बद्री प्रसाद शर्मा, कंवर सिंह जांगिड़, किशन लाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान यात्रा प्रभारी बद्रीप्रसाद शर्मा, सुन्दरलाल शर्मा, दीनदयाल गौड, रामावतार गौड, धर्मेन्द्र योगी, कंवर सिंह जांगिड़, महेन्द्र शर्मा, कैलाश शर्मा, किशनलाल शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेन्द्र मीणा, महेश शर्मा, दिनेश गुप्ता, जेपी गुप्ता, ज्ञानेन्द्र शर्मा, महेश चन्द शर्मा, गिरिश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
3/related/default