झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान से आतंकवाद की समाप्ति के लिए किए गए ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना की अद्वितीय सफलता के उपलक्ष में प्रदेश के आह्वान पर समस्त जिलों में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के तहत आगामी 21 मई को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा की पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एव पूर्व विधायक चोमू रामलाल शर्मा ने जिलेभर के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों एव मण्डल अध्यक्षों से वार्ता कर यात्रा की जिम्मेदारियाँ सौंपी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय यात्रा के बाद प्रत्येक विधानसभा एव मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर उन्होंने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति भी की। भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने बताया कि तिरंगा यात्रा 21 मई को सुबह आठ बजे गाँधी चौक से रवाना होकर शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी, जिसमे हजारों की संख्या में जिलेभर से संतजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, देशभक्त, प्रबुद्धजन, भूतपूर्व सैनिक, एनजीओ के सदस्य, स्काउट गाइड एवं खिलाड़ियों सहित आमजन भाग लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।यात्रा में तिरंगे झंडों के साथ स्लोगन लिखी पट्टियां, सैनिकों के पराक्रम को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न संस्थाओं की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती संतोष अहलावत, विधायक राजेन्द्र भांबू, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, विश्वंभर पूनिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, यात्रा संयोजक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ, प्रधान चिड़ावा, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्बाण, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजेंद्र हटवाल, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, योगेश, सीए लोकेश अग्रवाल, संजय पारीक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, धर्मपाल भांबू, लीलाधर डूडी, संदीप शास्त्री, मुकेश कुमार दूत, कपिलेश शर्मा, सुदर्शन चौमाल, नरेश, अजय कुमार रांगेड़ा, कुलदीप मान, सुमेर कड़वासरा, होशियार शर्मा, मोहित तामड़ायत, राजकुमार जांगिड़, बजरंग नायक, पवन धौलपुरिया, राजपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, पवन कुमार, विलास सैनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
3/related/default