झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मंडावा स्थित श्री सनातन धर्म पंचायत उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा 10 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रही 12वीं कक्षा की छात्रा कृतिका मटोलिया नूआ निवासी का भी सम्मान किया गया। इस शुभ अवसर पर विप्र सेना ने अच्छे मार्क्स लाने वाले सभी छात्र छात्राओं का सम्मान माला दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए साफ़ा पहनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक विप्र सेना प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान महेश बसावतिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य जी महाराज मंडावा ने की। मुख्य अतिथि के रुप में अरविंद पारीक मंडावा थे। विशिष्ट अतिथि पुजारी महासंघ राजस्थान के जिला अध्यक्ष बिनोद पुजारी व विप्र सेना युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पुरोहित, नरेंद्र शर्मा ढाणी वाले, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ऐडवोकेट रवि शुक्ला, जितेंद्र सुरोलिया, लीलाधर पुरोहित, विप्र सेना जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ.विद्या पुरोहित, महेश शर्मा एवं अध्यापक अध्यापिकाएं और शहर के वरिष्ठ नागरिक विद्यालय में उपस्थित थे। रितिक प्रथम स्थान पर, साहिल द्वितीय स्थान पर रहे और विदुषी, राहुल, अप्सरा, कशिश, उस्मान, गर्वोक्षी पुरोहित को भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया।