रामेश्वर प्रसाद सैनी बने अध्यक्ष: राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन निवाई की बैठक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका में सोमवार को राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की बैठक अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। फेडरेशन के संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर कनिष्ट सहायक रामेश्वर प्रसाद सैनी को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। इसी प्रकार कार्यकारिणी में संरक्षक के पद पर सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाण मीणा, सलाहकार शिवपाल सिंह, महामंत्री हरीश कुमार मीणा, वरिष्ट उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजावत, उपाध्यक्ष लालचन्द जमादार को नियुक्त किया है। इसी प्रकार कनिष्ट अभियंता पप्पूलाल मीणा, चन्द्रप्रकाश चौधरी, रोडूलाल सैनी, अरूण कुमार पारीक व बाबुलाल शर्मा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इस दौरान संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष सैनी सहित समस्त कार्यकारणी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!