जैन माताजी को कार ने मारी टक्कर, तीन माताजी हुई घायल, जैन साधु एवं साध्वियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): जैन आर्यिका चिंतनमति माताजी एवं ब्रह्मचारी संजय भैया कटंगा एवं एक श्राविका को पद विहार के दौरान एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीन माताजी घायल हो गई। उक्त सडक दुर्घटना से निवाई जैन समाज ने दु:ख प्रकट किया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज के संघस्थ आर्यिका प्रमुख की शिष्याओ का रांची हजारी बाग पर तीन माताजी के एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिरस, सरावगी समाज अध्यक्ष शिखरचंद काला, बड़ा जैन मंदिर के मंत्री मोहित चंवरिया, उद्योगपति एवं युवा समाजसेवी दिलीप भाणजा, शंभु कठमाणा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, कृषि मंडी व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, अग्रवाल समाज चोरासी संरक्षक हुकमचंद जैन, सुशील नीरा जैन आरामशीन, अशोक कटारिया, सुनील भाणजा, लालचंद कठमाणा, राजेन्द्र बगड़ी, नेमीचंद सिरस, बंटी झांझरी, नितिन छाबड़ा, हितेश छाबड़ा, सुशील गिन्दोडी़, पवन बोहरा सहित जैन समाज के श्रद्धालुओं ने घायलो के प्रति दु:ख प्रकट करके भारत सरकार से सम्पूर्ण भारतवर्ष में दिगम्बर जैन साधु एवं साध्वियों के लिए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!