जयपुर: जयपुर दक्षिण भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट जितेंद्र कुमावत के नेतृत्व में उगरीयावास में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्वीकृत होने पर उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा का सिविल लाइंस स्थित निवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धन्ना लाल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर कुमावत, राधेश्याम मदन, नेमीचंद बेरवा, मोभाराम, गोविंद राम, नेमीचंद एमपीएस, एमपीएस प्रतिनिधि किशन कुमावत, झरना सरपंच प्रतिनिधि प्रभु जांगिड़, गणेश बेरवा, भेरु बेरवा, मोहन लाल, रामनारायण, छितर, रमेश, बृजमोहन मीणा, विष्णु, बिर्दीचंद, कैलाश, देवत्तवाल, सरवन, नरेंद्र, भागचंद, प्रहलाद, दुर्गलाल, सोनू, गिरधारी, दिनेश, कार्तिक, सुरेश सहित समस्त ग्रामवासी उगरीयावास-गोपालपुरा उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और नवीन PHC स्वीकृत कराने के लिए आभार व्यक्त किया। इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
एडवोकेट जितेंद्र कुमावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन
By -
March 17, 2025
0
Tags: