आईएमए अलवर शाखा का चुनाव 23 मार्च को

AYUSH ANTIMA
By -
0
                  


अलवर (मनीष अरोडा़): आईएमए अलवर शाखा के चुनाव 23 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलवर शाखा के सचिव डॉ.विजय सिंह चौधरी ने बताया कि आगामी रविवार, 23 मार्च 2025 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलवर शाखा के चुनाव आईएमए हॉल, राजकीय राजीव गाँधी सामान्य चिकित्सालय परिसर में आयोजित किये जायेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.एससी मित्तल ने बताया कि उनके 2 वर्ष का कार्यकाल आगामी 31 मार्च 2025 को समाप्त हो जायेगा, इसलिए स्टेट कोंसिल के नियमानुसार आगामी 23 मार्च 2025 को अलवर शाखा के चुनाव करवाये जा रहे है। इन चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.अजय सक्सेना को नियुक्त किया गया है। ये चुनाव सम्पन्न होने पर आने वाली कार्यकारिणी पदाधिकारी 2 वर्षो के लिए 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2027 तक के लिए नियुक्त किये जायेंगे।
चुनाव में कुल 49 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। जिसमे 01 पद अध्यक्ष, 01 पद महासचिव, 01 पद कोषाध्यक्ष, 02 पद उपाध्यक्ष, 04 पद संयुक्त सचिव,14 कार्यकारिणी सदस्य, 10 केन्द्रीय परिषद् सदस्य, 10 राज्य परिषद् सदस्य, 02 खेल सचिव, 02 साइंटिफिक सचिव, 02 सांस्कृतिक सचिव के पद रखे गए है। शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को आये हुए सभी फॉर्म को जाँचा जाएगा तथा अधूरे व गलत फॉर्म को निकाला जाएगा, साथ ही 21 मार्च 2025 को ही नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रखी गयी है। शनिवार, 22 मार्च 2025 को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जायेगी तथा अगले दिन रविवार, 23 मार्च 2025 को नयी कार्यकारिणी वर्ष 2025–27 के चुनाव ऑफ लाइन आयोजित किये जायेंगे और उसी दिन शाम को चुनाव के परिणाम भी घोषित होंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलवर शाखा के सचिव डॉ.विजय सिंह चौधरी ने बताया कि अभी हाल ही में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ.एमपी शर्मा, पूर्वाध्यक्ष डॉ.रजनीश शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ.पीसी गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रूप सिंह का अलवर शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अलवर दौरा हुआ था, जिसमे अलवर शाखा के चुनाव पर विस्तृत चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया था।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!