पुलिस का खौफ नदारद, मामला हुआ थाने में दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (मनीष अरोडा़): शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार मालिक ने जब विरोध किया तो उसकी सोने की चैन भी तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए एडवोकेट राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत रात्रि को करीब साढ़े आठ बजे वे अपने परिवार के साथ मोती डूंगरी पर गए थे तभी एक कार में सवार दो युवक आए और  उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।   उन्होंने टक्कर मारने का विरोध किया तो युवक गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। वकील ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है तथा पुलिस शहर में लगे अभय कमांडो के कैमरों की जांच कर रही है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!