झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुजारी सेवक महासंघ (रजि) की सीकर संभाग का होली स्नेह मिलन आज 23 मार्च को झुन्झुनू स्थित नंदीशाला, बगड़ रोड़, गणेश मंदिर से आगे बिजली विभाग के पास में दोपहर 1.15 बजे होगा। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारिया चल रही है। आयोजन के उद्देश्यों को लेकर सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजक संघ के संरक्षक गुलझारी लाल शर्मा व कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने एक संयुक्त बयान में बताया कि सीकर संभाग के प्रमुख मंदिरों के पुजारी इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे। इस सम्मेलन में पुजारियो की आर्थिक दशा को लेकर मंथन करने के साथ ही मंदिर माफी की जमीन पर भूमाफियाओ के कब्जे को लेकर एक प्रस्ताव पास कर सरकार से मांग की जायेगी कि भगवान की सेवा में लगे पुजारियो की आर्थिक दशा के मध्यनजर हर महीने मानदेय देना व मंदिर माफी की जमीन पर भूमाफियाओ ने अतिक्रमण कर रखा है। उनको मुक्त करवाकर दुबारा भगवान के अधीन करवाई जाए। शेखावाटी के पुराने व ऐतिहासिक मंदिरों को जीर्णोद्वार कर सौंदर्यकरण व झुन्झुनू जो संतो की पावन धरा होने के साथ ही विश्व पर्यटन के लिए यहां पर विश्व प्रसिद्ध रानी सती मंदिर व नाथ जी का टीला पहाड़ी पर देवी मनसा माता मंदिर, श्री बदरु की जोड़ी, खेमी सती माता का मन्दिर, भित्ति चित्र से सुशोभित सेठ़ इश्वर दास की ज़़रोखों की हवेली, मेड़तिया बावड़ी, समस तलाब इत्यादि है। धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता देने को लेकर भी सरकार से मांग की जायेंगी। इस कार्यक्रम में संघ जिला अध्यक्ष बिनोद पुजारी, उपाध्यक्ष दो पुर्व उप प्रधान अलसीसर बिनोद पुजारी रीजाणी, संघ कोषाध्यक्ष, बाल मुकुंद शर्मा महासचिव, सुरेन्द्र शर्मा ढाणीवाला, विनोद हीसारीया आदि तैयारियों में लगें हुए हैं ।
3/related/default