कटेवा के डॉक्टर बनने पर झुंझुनूं नागरिक मंच ने किया अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू नागरिक मंच द्वारा झुंझुनूं निवासी डॉ.सार्थक कटेवा के जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से 15 मार्च को MD रेडियो डायगनोसिस डॉक्टर बनने पर जयपुर स्थित उनके निवास पर जाकर  राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर  व भगवान राम का प्रतीक चिन्ह देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। नागरिक मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया डॉ.सार्थक कटेवा झुंझुनू के जाने माने दंत विशेषज्ञ डॉ.संजय कटेवा पुत्र है, जो सामाजिक सरोकार के तहत मंच से जुड़कर समय-समय पर जनहित के कार्य करते रहते हैं। इस अवसर पर जयपुर एडिशनल एसपी ममता सारस्वत, डॉ.शिशराम डुडी, डॉ.पवित्रा कटेवा, अख्तर अली गहलोत, रामनिवास सोनी, समाजसेवी अनिल जांगिड़, पवन टेलर आदि गणमान्य लोगों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!