देश की आजादी में शहीदों के योगदान को किया याद

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अमर शहीद भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव के 95वें शहादत दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पिलानी में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें देश की आजादी में शहीदों के योगदान को याद किया गया। हिन्दू क्रांति सेना की रैली, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की सभा, पिलानी जन संघर्ष समिति तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शहीदों के बलिदान पर चर्चा की गई।

*एआईडीवाईओ ने शहीदों के योगदान को याद किया*

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में सरावगी गेस्ट हाउस में शहीद भगतसिंह सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता संगठन के राज्य सचिव कुलदीप सिंह थे जबकि राज्य अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में क्रांतिकारी गीत व नाटक प्रस्तुत किए गए। मुख्य वक्ता ने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही यह जान लिया था कि सिर्फ अंग्रेजों को भारत से निकालने से ही देश के लोगों पर शोषण का चाबुक रुकने वाला नहीं है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज बनाने का सपना देखा। देश की आजादी के लिए वे शहीद हो गए। कार्यक्रम का संचालन रविकांत पाण्डे नें किया। इस मौके पर राजेंद्र सिहाग, इंद्र सिंह, होशयार सिंह, महादेव वर्मा, नंदू सैनी, रामदयाल चौधरी, प्रताप आलड़िया, संदीप शर्मा, अनुराग जोया, ओजस्वी पाण्डे, महावीर शर्मा, अभिषेक, जगदीश जायलवाल, सूर्यकान्त, राहुल, रविकांत पाण्डे, मनीषा, सुनीता पांडे, मणी देवी, संतोष, रूचि चौधरी, प्रमिला, सुनीता आदि मौजूद रहे।

*हिन्दू क्रान्ति सेना ने निकाली रैली*
 
हिन्दू क्रान्ति सेना की रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। झेरली आश्रम के महन्त दशहरा नाथ के सान्निध्य तथा प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली के नेतृत्व में रैली मुख्य बाजार, निहाली चौक, बड़ चौक होते हुए भगत सिंह सर्किल पहुंची जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में 351 मीटर का तिरंगा विशेष आकर्षण रहा। मार्ग में कई जगह रैली पर पुष्प वर्षा की गई।

*पिलानी संघर्ष समित ने भी श्रद्धांजलि दी*

पिलानी संघर्ष समिति के तत्वावधान में भी समिति के प्रमुख सदस्यों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा फर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर महादेव सिंह, रतनलाल जोगी, समुंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुनील डूडी, उम्मेद सिंह, इंद्र सिंह, अभिषेक, होशियार सिंह, शिवानी शेखावत, होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।

*काजड़ा ग्राम पंचायत में भी शहीदों को नमन किया*

काजड़ा में सरपंच मंजू तंवर की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही शहीद हेमू कालाणी व सूर्य सेन, स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी, सुभद्रा जोशी व डॉ.राम मनोहर लोहिया की जयंती और स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली की पुण्यतिथि भी मनाई गई। इस अवसर पर आदर्श समाज समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गाँधी, मनजीत सिंह तंवर, ठेकेदार नाहर सिंह शेखावत, डॉ.जयपाल सिंह कुमावत, सुनील राजोरिया, अजय मनीठिया, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, मुकेश शेखावत, राजेंद्र सैनी, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, शशिकांत स्वामी, अक्षय शर्मा, महेश धींवा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!