निवाई (लालचंद सैनी): श्री महर्षि गौतम आश्रम पर महर्षि गौतम नवयुवक मंडल की बैठक अध्यक्ष जगमोहन गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गौतम नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्व सहमति से रविंद्र गौतम को गौतम नव युवक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष जगमोहन गौतम ने बताया कि सर्व समिति से गौतम नवयुवक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं आगामी महर्षि गौतम जयंती की तैयारियो को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने शीघ्र ही गौतम नव युवक मंडल की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गौतम जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/related/default