कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): निकटवर्ती ग्राम भैंसलाना में सोमवार को श्री श्याम शक्ति मंडल भैंसलाना की 33वीं पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन श्याम प्रेमियों द्वारा किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना ने बताया श्री श्याम शक्ति मंडल भैंसलाना द्वारा 33वीं पदयात्रा भैंसलाना से खाटू श्याम 07 मार्च को प्रात: 07 बजे रवाना होगी। इस दौरान रामसिंह शेखावत, दिलीप सिंह डीलर, सोहन लाल यादव, अमर सिंह यादव, गोपाल सिंह शेखावत, सतवीर सिंह शेखावत, गोदाराम यादव, घम्मन यादव, मोनू शेखावत, सूबेसिंह तंवर, महेंद्र सिंह शेखावत, पिंटू शुक्ल, गिरधारी लाल यादव, गिरवर सिंह, शिंभू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
3/related/default