जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को जयपुर स्थित रतन बाग सांस्कृतिक सभागार में महिला सशक्तिकरण योजना में एक परिवार की मॉ-बेटियां श्रीमती सन्तोष शर्मा, श्रीमती गीता देवी शर्मा, श्रीमती आस्था शर्मा, श्रीमती डिम्पल शर्मा, जो रिश्ते में मॉ चाची बेटियॉ है। दहेज उन्मूलन, शिक्षा को बढ़ावा, सामाजिक परम्परा, सांस्कृतिक समन्वय, महिलाओ को प्रेरित करने के अभियान में सम्मिलित करने पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वैश्विक सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में 51 महिला प्रतिभाओ के साथ नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड से विभूषित हुई। सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि श्रीमती सन्तोष शर्मा की देवरानी श्रीमती गीता देवी मालपुरा, पुत्रियां श्रीमती आस्था शर्मा झोटवाड़ा, श्रीमती डिम्पल शर्मा सांगानेर का सम्मान महामण्डलेश्वर पं.विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा नाम प्रस्तावित करने पर चयन किया गया। श्रीमती सन्तोष शर्मा विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल की धर्मपत्नि है। जिनका सम्मान सनातन धर्म को बढाने पर किया गया है। मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री, उपेन्द्र यादव, पूर्व सांसद डॉ.करण सिंह यादव, 99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी पं.राम किशन शर्मा पूर्व सांसद के कर कमलो द्वारा अभिनन्दन पत्र, शॉल, मेडल, स्मृति चिन्ह भेंटकर नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड प्रदान किया। प्रतिभाओ के सम्मान में मुख्य द्वार पर शिवा बैण्ड ने अगवानी की, मुख्य द्वार पर मंच द्वारा तिलक बैग लगाकर सभागार तक लाया गया। समारोह में अन्य प्रतिभाओ का परिचय लेकर कार्य योजना से रूबरू हुये। प्रतिभाओ के सम्मान होने पर ब्राह्मण समाज के संगठनो के कार्यकर्त्ताओ ने बधाईयॉ दी।
3/related/default