यादव व कटारिया ने उपराष्ट्रपति धनकड़ से की शिष्टाचार भेंट: स्वास्थ्य की ली जानकारी, पूछी कुशलक्षेम

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से बुधवार को राजधानी नई दिल्ली में प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने उप राष्ट्रपति धनकड़ व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनकड़ से हाल चाल जानते हुये स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं कुशलक्षेम भी पुछी। उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति धनकड़ विगत दिनों बीमार होकर एम्स में उपचार के लिये भर्ती हुये थे। वर्तमान में वे अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!