फागोत्सव में महिलाओं ने फूलों से खेली होली एवं एक दूसरे के लगाया गुलाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई : पंचायत समिति परिसर स्थित शिव पंचायत मंदिर में महिलाओं ने रविवार को गाजे बाजे से फूलों से होली खेलकर फागोत्सव मनाया, जिसमें महिलाएं संगीतमय होली के गीतों पर झूम उठी। कार्यक्रम के दौरान सिविल सेवा में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मेधा जैन, खुशी सोनी, पिंकी पारीक, अर्चना सोनी, मंजू जैन, तारा सोनी, माया चौधरी, सुनीता सोनी सहित अनेक महिलाओं ने शिव पंचायत मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं अभिषेक कर फूलों से होली खेली, इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाया। कार्यक्रम की मीडिया संयोजक संजू जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत लवि, रुद्र सोनी, परी जैन आदि बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण की जीवंत झांकी सजाई। इस दौरान सिविल सेवा में चयनित न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मेधा जैन के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा संकीर्तन किया गया, जिसमें रंग मत डाले रे सांवरिया... होली खेले बरसाना में.... तेरा कितना बड़ा दरबार महकता है.... दीनानाथ मेरी बात तेरी बात छानी कोनी तेरे से..... आज बिरज में होली रे रसिया..... ग़लती तेरी है सरकार फागुन दिखा दियो इक बार..... ज़ुल्म कर डारयो रे ज़ुल्म कर डारयो..... डमरू बजाए भोलेनाथ..... आदि अनेक गीतों पर महिलाएं झूमी। कार्यक्रम में महिलाओं ने गुलाब के फूलों से होली खेलकर एवं एक दूसरे के गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया। इस अवसर पर न्यायिक सेवा में चयनित सुश्री मेधा जैन ने कहा कि सांस्कृतिक एवं फागोत्सव जैसे कार्यक्रम रचनात्मक को बढ़ावा देने के साथ साथ परम्पराओं को सहेजने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने लक्ष्य से न भटकने और नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने की सलाह दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!