हरिराम मीणा तीसरी बार बने राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील शाखा के तहसील अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील शाखा निवाई के चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक एवं चुनाव प्रभारी गिर्राज शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष धनराज सिंह राजावत व जिला मंत्री हंसराज जाट की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से हरिराम मीणा को तीसरी बार तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। तहसील मंत्री पद पर राम प्रकाश मीणा, सभा अध्यक्ष पद पर मांगीलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर पदमचंद जैन को मनोनीत किया गया। पर्यवेक्षकों ने तहसील अध्यक्ष को शीघ्र ही कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर जसवंत सिंह नरूका कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भवानी शंकर निराला, प्रदेश मंत्री विष्णुकांत शर्मा, प्रदेश मंत्री मनोज शर्मा, रतन लाल जाट, बनवारी लाल यादव, दीपेंद्र सिंह, सुरेश मीणा, शांति लाल जैन सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!