लुंबिनी नेपाल/जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बहु-प्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह नेपाल में शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर जयपुर की अध्यापिका संगीता शर्मा को सम्मानित किया गया है।
नेपाल की ख्याति प्राप्त संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में अध्यापिका संगीता शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की अन्य 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अध्यापिका संगीता शर्मा को उनके शिक्षा एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत बीच मैत्री संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा नेपाली हिंदी भाषा को दोनों देशों की मैत्री भाषा बनाने में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में देश विदेश से प्राप्त पांच हजार आवेदनों में से सौ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन कर सम्मानित किया गया। नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया से सौ बहुक्षेत्रीय प्रतिभाओं को विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान (वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया। समारोह के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु, प्रमुख अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्रालय के नि.मंत्री भंडारी लाल अहीर तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के वन तथा वातावरण मंत्रालय के नि.मंत्री बादशाह कुर्मी, विशिष्ट अतिथि डॉ.जसभाई पटेल, विशिष्ट अतिथि कमल सिंह बैद ने आइडल प्रतिभा श्रीमती संगीता शर्मा को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मैडल, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला तथा नेपाली टोपी पहनाकर सम्मानित किया है।