दिवराला बोले यह हमारी एकता और नेतृत्व की ताकत

AYUSH ANTIMA
By -
0
*दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत*

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता बलराम सिंह दिवराला ने इसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की एकता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और उनकी नीति पर जनता के विश्वास की मुहर है। दिवराला ने कहा, "दिल्ली में मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज आपदा को जड़ से खत्म कर दिया। कांग्रेस ने अपने कर्मों की वजह से अपनी पार्टी का सत्यानाश कर दिया, वहीं आम आदमी पार्टी कुछ ही सीटों पर सिमटकर रह गई। यह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और हमारी पार्टी की विचारधारा की जीत है।" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा एकता, संगठन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है, जिससे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इसी का नतीजा है कि आज भाजपा ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बलराम सिंह दिवराला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नीतियां और मार्गदर्शन पार्टी को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की जीत है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!