दिल्ली की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारा, अब डबल इंजन सरकार में होगा विकास: चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0

अजमेर: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। 
चौधरी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी एवं जनकल्याणकारी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन सरकार आने से यहां का सर्वांगीण विकास होगा। आमजन की सुविधा का ध्यान रखने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर भी ध्यान दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि दिल्ली की देवतुल्य जनता ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों, नकारात्मक राजनीति और भ्रष्टाचार को सिरे से नकारते हुए भाजपा के सुशासन, पारदर्शिता और विकासवादी एजेंडे पर अपना भरोसा जताया है। 
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, भाजपा के कुशल नेतृत्व और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का साकार रूप है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, हम उसे सेवा और विकास के संकल्प के साथ और अधिक मजबूत करेंगे।

*डबल इंजन सरकार में दिल्ली होगी विकसित*

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दिल्ली में भाजपा की इस अभूतपूर्व जीत पर अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बांटकर जश्न मनाया। मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय केवल भाजपा की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की है, जो राष्ट्र के उत्थान और जनसेवा के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की यह जीत केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए दिल्ली और पूरे देश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!