रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान श्री कल्याण राय जी

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली : स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री कल्याण राय जी मंदिर में गुरूवार को भगवान कल्याण राय जी की वार्षिक रथ यात्रा बड़े ही धुमधाम के साथ आयोजित हुई। पंडित दिनेश शर्मा, राजेंद्र पुजारी (गुलशन) द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करवाकर भगवान श्री कल्याण राय जी सुसज्जित रथ में नगर भ्रमण को निकले। शोभा यात्रा मन्दिर परिसर से शुरू होकर आजाद चौक होते हुए नगर पालिका तिराहा, नगर पालिका पार्क, कृष्णा टाकीज, दिल्ली दरवाजा से मुख्य बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुँची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्वालु हाथो मे निशान लेकर प्रभु के गुणगान के साथ झुमते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प मालाओं व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अशोक जिंदल, रजत जिंदल , निरजंन लाल चौधरी, टेकचन्द टेलर, प्रकाश गोयल, पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद पंडित, पार्षद मनोज गौड़, अनिल शरण, रमेश जांगिड़, रमेश चन्द शर्मा कम्पाउंडर,  सुनिल प्रजापत, राजेश सवाईका दीपक बंसल, जितेन्द्र जोशी, विनोद जोशी, दिनेश शर्मा, कैलाश पुजारी, अरविन्द पुजारी, रमेश पुजारी, जीतू पुजारी, विक्रम सरपंच, नवीन शर्मा, भूपेन्द्र सैनी, प्रवीण शर्मा, मनोज अग्रवाल, रमेश जिंदल अमन जिंदल, ओमप्रकाश गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, सूरज अरोड़ा, कर्ण सवाईका, देव मोरीजावाला, शिवम जिंदल, स्पर्श जिंदल, अनुराग जिंदल, हितेश बंसल, सिद्धार्थ वशिष्ट, रेणु जिंदल, माया अलवरिया, लाली शर्मा, तारा देवी, शोभा, इंदु, शीतल, कमलेश जिंदल, वीणा गुप्ता, अल्का शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद सांय 7.15 बजे से पत्रकार आंनद पण्डित व उनकी टीम द्वारा भव्य राम धुनि (सत्संग) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे हरे राम हरे कृष्णा, ओम नम: शिवाय सहित अनेक धुनो पर सत्संग व भजनो की प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्वालु मंत्रमुग्ध हो कर झूमने को विवश हो गये। आज शुक्रवार सांय 06.15 बजे कल्याण जी महाराज का भंडारा पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!