अलवर ): छह माह पहले नौगावा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन कार्रवाई के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि 23 अगस्त की रात वह और उसका पति खेतों में रखवाली के लिए गए थे। इसी दौरान रिश्ते में चाची लगने वाली महिला ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर उसे अपने घर ले गई। वहां थोकदारबास निवासी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की फोटो और वीडियो भी बना ली। घटना के बाद नौगावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस छह माह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उल्टा आरोपियों से समझौते का दबाव बना रही है लेकिन परिवार को न्याय चाहिए, समझौता नहीं। आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
छह माह से न्याय के लिए भटक रहा दुष्कर्म पीड़िता का परिवार, नहीं मिल रहा न्याय
By -
February 10, 2025
0
Tags: