अलवर : समाज सेवा में अग्रणी बाबा बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर के मध्य स्थित कंपनी बाग में भगवान शिव की विशाल बर्फ से निर्मित प्रतिमा के भक्तों को दर्शन करवाए गए। शाम के समय महादेव की भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण महादेव जी की विशालकाय बर्फ से निर्मित प्रतिमा थी, वही केदारनाथ जी की एक अद्भुत झांकी भी बनाई गई, जिसके भक्तों ने कतारों में लगकर दर्शन किए। गौरतलब है कि शहर में शिवरात्रि पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर अपने आप में एक अलग अंदाज समेटे हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शहर के भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां बता दे की अलवर की बाबा बर्फानी सेवा समिति अमरनाथ यात्रा के दौरान अलवर वालों के नाम से कई दिनों तक विशाल भंडारे का आयोजन करती है, जिसमें अलवर के शिवभक्त सेवादार अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। कार्यक्रम में मुकेश विजयवर्गीय और सौरभ कालरा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बाबा बर्फानी सेवा समिति का कार्यक्रम किया जा रहा है। वही कार्यक्रम को देखने आए जितेंद्र अरोडा़ ने बताया कि प्रतिवर्ष कंपनी बाग में इस भव्य आयोजन को वे अवश्य देखने आते हैं।
भगवान शिव की बर्फ से निर्मित प्रतिमा रही भक्तों के आकर्षण का केंद्र
By -
February 27, 2025
0
Tags: