अलवर : महाशिवरात्रि पर्व के दिन अलवर के प्रसिद्ध त्रिपोलिया महादेव मंदिर में शिवरात्रि की शाम को माता पार्वती की सवारी शहर के मथुराधीश मंदिर से झांकी के रूप में भव्य शोभायात्रा निकालते हुए त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ के वरमाला महोत्सव कार्यक्रम देखते ही बनता था। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के वरमाला महोत्सव का मनमोहक दृश्य भक्तों के लिये खासा आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि प्रतिवर्ष यह वरमाला का आयोजन पूरे शहर में बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसके चलते न केवल शहरवासी बल्कि दूर-दूर से लोग इस महोत्सव को देखने त्रिपोलिया महादेव मंदिर में पहुंचते हैं। मंदिर के महंत ने बताया कि शिवरात्रि के अगले दिन माता पार्वती की मुंह दिखाई की रसम महिलाओं के द्वारा निभाई जाएगी, वहीं महिला संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर में शाम के समय माता पार्वती भक्तों के साथ पहुंची भगवान शिव के पास
By -
February 27, 2025
0
Tags: