तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर की भगवान ब्रह्माजी की आराधना: चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0

पुष्कर/अजमेर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं के 1300 कार्यकर्ताओं के साथ प्रयागराज महाकुंभ संगम स्नान एवं अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की दो दिवसीय पवित्र तीर्थ यात्रा सम्पन्न करने के पश्चात रविवार को पवित्र तीर्थराज पुष्कर पहुंचकर ब्रह्म सरोवर की पूजा-अर्चना की और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। भगवान ब्रह्मा जी से सुख-समृद्धि की कामना दर्शन के बाद तीर्थराज पुष्कर में ब्रह्म सरोवर की पूजा-अर्चना करते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने भगवान ब्रह्मा जी का वंदन किया। उन्होंने देश, प्रदेश और संपूर्ण सृष्टि के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संसदीय क्षेत्र के ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया।

*सनातन परंपराओं की पुनर्स्थापना का संकल्प*

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा भारत की प्राचीन तीर्थ परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव को पुनः जागृत करने का माध्यम बनी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति की यह तीर्थ यात्राएँ आध्यात्मिक उन्नति और सामाजिक समरसता का संदेश देती हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति शिवस्वरूप महर्षि, भाजपा नेता अरुण वैष्णव, छोगालाल सिंह रावत, पूर्व पार्षद मुकेश कुमावत, रोहन बाकोलिया, धर्मेंद्र नागोरा, महेंद्र सिंह खंगारोत, अशोक पाराशर, अंशुमान पाराशर, गिरिराज पाराशर, मुकेश जाखेटिया, बाबू पाराशर, लाभांशु वैष्णव, देवांश पाराशर, लक्ष्मीकांत गौड सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!