जयपुर : फरवरी माह में चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होने वाला है। ग्रहों का गोचर 4 फरवरी से आरंभ होगा। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ.महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में कुछ ग्रह ऐसे होते हैं, जिनकी चाल में बदलाव होने से सभी राशियों के जातकों के जीवन में काफी प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव करते हैं। देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी को दोपहर करीब 01:46 मिनट पर बुधदेव की राशि मिथुन राशि में मार्गी होंगे। शनि के बाद देवगुरु बृहस्पति दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो एक से दूसरे राशि में प्रवेश करने में काफी समय लेते हैं। गुरु एक राशि राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं, इस तरह से एक राशि चक्र का पूरा एक चक्कर लगाने में काफी समय लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबकि हर वर्ष देवगुरु बृहस्पति करीब 4 महीनों तक वक्री यानी उल्टी चाल से चलते हैं। ज्योतिष में मार्गी होने का मतलब ग्रह उल्टी चाल से फिर सीधी चाल से आगे बढऩे से होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को जीव, ज्ञान, विद्या, आध्यात्म, धर्म, संतान, सुख-सौभाग्य और विवाह के कारक होते हैं। जब भी गुरु अपनी मार्गी चाल यानी सीधी चाल में होते हैं तो कई तरह की सकारात्मकता ऊर्जा और अवसर लेकर आते हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इसके बाद 11 फरवरी को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। फिर सूर्य ग्रह भी अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में पहुंच जाएंगे। इसलिए 11 फरवरी के बाद त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके बाद मंगल भी मार्गी होकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सबसे अंत में बुध ग्रह फिर से राशि बदलते हुए गुरु की राशि मीन में जाएंगे। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। लेकिन कुछ राशियों के लिए ये गोचर बेहद लाभकारी साबित होंगे।
*ये होंगी भाग्यशाली राशियां*
* मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना बदलाव लेकर आ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ की संभावना है। आप अपने व्यवसाय को बढ़ा भी सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मजबूत बना रहेगा, और आप उनके साथ बाहर घूमने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं।
* कर्क राशि: फरवरी का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए कई लाभ लेकर आ रहा है। लेखन, मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े व्यक्तियों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। ससुराल की ओर से उपहार मिल सकता है। प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त रहेगा।
* सिंह राशि: फरवरी माह में सिंह राशि के जातकों के जीवन में सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। उनके कार्यों से बॉस संतुष्ट रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। आपको पैतृक संपत्ति भी मिलने की संभावना है। इसके अलावा आप नई गाड़ी खरीदने का निर्णय भी ले सकते हैं। इस दौरान आपको कई धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
* कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक जो लंबे समय से अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे थे, वे फरवरी में इसे शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन बाद में आपका काम सफलतापूर्वक चलने लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।