कोटपूतली ): बिगड़ते पर्यावरणीय हालातों और बढ़ते खतरों को मध्यनजर रखते हुये एलपीएस विकास संस्थान, भोपाला द्वारा 13 फरवरी को राज्य स्तरीय पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक व्यक्ति, संगठन, विद्यालयों को पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह, पद्मश्री डॉ.माया टंडन, पर्यावरण रत्न ज्ञानेंद्र रावत, प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद केसी घुमरिया, पूर्व आईंएएस सांवरमल झीरवाल, संस्थान के पर्यावरणविद् रामभरोस मीणा द्वारा सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करके पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकार अनिल शरण बंसल को प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे स्मृति सम्मान से एलपीएस विकास संस्थान द्वारा नवाजा जायेगा। पर्यावरणविद् व स्वतंत्र लेखक रामभरोस मीणा ने बताया कि इस अवसर पर बंसल के अलावा 26 अन्य पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के जाने-माने पर्यावरणविद् व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण शिक्षा केन्द्र सालेटा रोड़ भोपाला, थानागाजी (अलवर) में होगा।
3/related/default