जयपुर: हैड कानि, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRP) बल संख्या 031310321 श्री ख्यालीराम रैगर पुत्र परमानन्द रैगर निवासी-ग्राम भांगडोली, तहसील थानागाजी, जिला अलवर का ड्यूटी के दौरान 20 जनवरी 2023 को असामयिक निधन हो गया था। जिसकी राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टी की गई थी। उसके बाद आस-पास के अनेक गांव हरनेर, धैतल व भागडोली के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शहीद ख्यालीराम रैगर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांगडोली (पुराना भवन) पश्चिम स्थित तिकोना पार्क में प्रतीमा लगाई जाऐ। जिसकी अनुमति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांगडोली ने प्रदान की थी और नगर पालिका के अनेक पार्षदों ने भी लिखित में प्रतिमा लगाने की सहमति देते हुए मांग की थी। भाजपा नेता कैलाश बाकोलिया के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन देकर निम्न मांग की:
* श्री ख्यालीराम रैगर, हैड कानि, को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाऐ।
* ख्यालीराम के पुत्र (एम.ए. मे अध्ययनरत) को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाऐ।
* केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मचारी शैक्षिक संस्था निधि से बच्चों को छात्रवृति दी जाऐ।
* इकलोती कन्या हेतु शैक्षिक सहायता प्रदान की जाऐ।
* जोखिम निधि राशि, केन्द्रीय कल्याण निधि राशि, विशेष राहत कोष राशि, PMSP पैकेज राशि दिलाई जाऐ।
पूर्व में नगर पालिका चैयरमेन थानागाजी, अधिशाषी अधिकारी थानागाजी, विधायक थानागाजी एसडीएम थानागाजी, जिला कलेक्टर अलवर आदि इन सभी को अनेक बार ज्ञपन देकर उपरोक्त मांग कर चुके है लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अलवर से आये परिजनो ने भाजपा कार्यालय पर भी शहीद ख्याली राम अमरे रहे के नारो के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मे दौलत राम तौनगरिया, कालू राम वर्मा, प्यारे लाल वर्मा, राम प्रताप खौरवाल, सेडूराम मौर्य, मनोज रैगर, ओम प्रकाश देवन, प्रभू दयाल तौनगारिया, परमानन्द तौनगरिया, बनवारी लाल रैगर, राजेन्द्र प्रसाद साकरवाल, दिनेश तौनगरिया, ओम प्रकाश शुक्ला, धर्मेन्द्र रैगर, नवरंग लाल रैगर, सुरेन्द्र तौनगारिया, मुकेश कोली, फैली राम रैगर, छोटूराम रैगर, भरत लाल शर्मा पूर्व सरपंच, पुरणमल रठाडिया, ख्याली राम रैगर, छोटे लाल कोली आदि थे