चिड़ावा ): फाल्गुन मेले में हाजिरी लगाने और हारे के सहारे श्याम बाबा के चरणों में शीश नवाने के लिए चिड़ावा से श्याम भक्तों का जत्था खाटू धाम के लिए रवाना हुआ है। श्री श्याम मित्र मंडल पदयात्री संघ के तत्वावधान में श्रद्धालु 28 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेंगे। संघ के सदस्यों की यह 26वीं वार्षिक खाटू धाम पदयात्रा है और आस्था का यह सफर 1999 से निरन्तर जारी है। खेतड़ी रोड़ पॉवर हाउस के पास स्थित श्याम सेवक शेखर शर्मा के निवास से पदयात्री संघ के सदस्यों को सीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, रोहिताश्व शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, व्याख्याता विनोद कुमार शर्मा, यूसीईईओ सरोज दाधीच, कर्मवीर थाकन, अनूप डैला, कृष्ण कुमार शर्मा, सुषमा देवी आदि ने सभी पदयात्रियों को खाटू के लिए रवाना किया। इस दौरान श्याम बाबा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया।
*पदयात्रा पर ये हुए रवाना*
श्री श्याम मित्र मंडल पदयात्री संघ की इस 26वीं पदयात्रा में इस बार पुष्पा देवी शर्मा, शेखर-आभा शर्मा, सुनील-सीमा दाधीच, दीपक-कोमल पारीक, सुरेन्द्र वर्मा, सुनीता कंवर (प्रधानाचार्य जीणी), एडवोकेट उमेश दाधीच, राजेश कुमार, विवेक शर्मा, मुकेश सैनी (आरपी), श्याम सुन्दर-सुधा शर्मा, करुणा शर्मा, समीर सिंह शेखावत, व्याख्याता गुलज़ारी लाल, श्यामसुंदर चेजारा, नरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार मिश्रा, सुनील काजला (AAO), अजय भगासरा (AVVNL), रविदत्त जांगिड़, सौरभ जांगिड़, गौतम भालोठिया, सूबेदार जगमाल सिंह भगासरा, संदीप भगासरा, विनोद भगासरा सहित अन्य श्याम प्रेमी आज खाटू की पदयात्रा पर रवाना हुए हैं।