शेरे शेखावाटी सरदार हरलाल सिंह की 125वीं जयंती मनाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


मंडावा : हनुमानपुरा में शेरे शेखावाटी सरदार हरलाल सिंह की 125वीं जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच सुमित्रा सेवदा ने कहा कि सरदार हरलाल सिंह के बताए मार्ग पर चलकर बेहतर सफलता पाई जा सकती है। सेवदा ने कहा कि सरदार हरलाल सिंह ने 1925 में गांव व समाज के लिए स्कूल की स्थापना कर दूरदृष्टि सोच का परिचय दिया था। इस अवसर पर नरेश खादीवाला ने कहा कि किसानों के मसीहा सरदार हरलाल सिंह ने अपने जीवन काल में सदैव दूसरों की भलाई की, जिसके कारण सरदार हरलाल सिंह को हर वर्ष उनकी याद में जयंती और पुण्य तिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। खादीवाला ने कहा कि आजादी से पहले किसानों की स्थिति बहुत ही बदतर थी, जिसे सुधारने के लिए सरदार हरलाल सिंह ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच फूलसिंह दूलड़, सुभाष सेवदा, प्रदीप दूलड़, लक्ष्मण दूलड़, प्रधानाध्यापक जवाहर सिंह काला, अशोक दूलड़, सुभोद दूलड, संदीप, मनीराम सेवदा सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!