झुंझुनू): राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन झुंझुनू की जेपी जानू रा.उ.मा.वि. के खेल मैदान में आयोजित हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षक विषयों पर मंथन, नामांकन वृद्धि, स्थानांतरण, केंद्र के समान वेतन पर विचार विमर्श हुआ।
सम्मेलन के दूसरे दिन सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुये। जिसमें चुनाव अधिकारी छगन लाल गुप्ता ने नव कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें सियाराम शर्मा अध्यक्ष (प्रशासनिक), वीरेंद्र शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, भीलवाड़ा) से, राम दयाल मीणा (कार्यकारिणी अध्यक्ष, करौली), नवीन शर्मा (महामंत्री, जयपुर) से, उम्मेद डूडी, राधेश्याम मान, महेश सैनी, निरंजन शर्मा, सुरेंद्र बिजारणिया, विनोद चौधरी, रणवीर गोदारा व मानसिंह श्योराण को चुना गया। जिस पर राजस्थान के सभी जिलों से सियाराम के जिलों, ब्लॉक व प्रदेश महासमिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
3/related/default