श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर : गांव बानदरेवाला विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में सर्व समाज द्बारा भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के नवनियुक्त पुगल मंडल के लिए अध्यक्ष डूंगरराम सैन का स्वागत किया। मण्डल प्रतिनिधि काशीराम जाखड़, देहात उपाध्यक्ष भागीरथ नायक, मण्डल उपाध्यक्ष नरेंद्र सारण का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी मण्डल प्रतिनिधि काशीराम जाखड़ ने बताया की भारतीय जनता पार्टी में योग्य, पार्टी में धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को ही महत्व देती है, जिसका उदाहरण डूंगरराम सैन है, जो हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हैं तथा केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम, विधायक डॉ.विश्वनाथ, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह को डूंगर राम सेन को पुगल मण्डल अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद दिया, आभार व्यक्त किया। इसमें पूर्व डूंगरराम सेन ने सरपंच के बतोर ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य करवाए। ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम वासियों ने डूंगराराम सेन का स्वागत अभिनन्दन किया।
डूंगर राम सेन के मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी
By -
January 17, 2025
0
Tags: