दौसा ): शहर की मारुति कॉलोनी स्थित श्री पुष्पेश्वर महादेव मन्दिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीरामचरित मानस की पूर्णाहुति पर सर्व समाज के आयोजनकर्ताओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4500 भक्तों ने पंगत प्रसादी पायी। सर्वप्रथम पंडित परमानंद शास्त्री सहित सभी विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना करवाई गई और उसके बाद हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद भोग लगाकर प्रसादी वितरण प्रारंभ किया गया। मुख्य यजमान कल्याण सहाय सैनी ने बताया कि भंडारे में हजारों लोगों के लिए प्रसादी तैयार की गई, जिसमें स्थानीय लोगों सहित आसपास के महिला, पुरुष और बच्चों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास परमानंद शास्त्री ने सभी से भक्ति मार्ग से जुड़ने व सत्कर्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। मिडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने जानकारी दी कि इस दौरान संरक्षक मूलचन्द सैनी, अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, संगठन मंत्री बृजकिशोर तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राधागोविन्द शर्मा, मूलचंद सैनी मास्टर, बनवारी लाल सैनी, पार्षद प्रदीप शर्मा, पार्षद आशा खंडेलवाल, अशोक बनियाना, मुकेश शास्त्री, भंवर प्रजापत, पन्नालाल गुरूजी, भीमसिंह गुर्जर, विष्णु खत्री, मोहन लाल, गुलाब सैनी, कुलदीप शर्मा, बाबूलाल गुप्ता, रामकरण शर्मा, विजय शर्मा, पप्पू, विनोद, संतोष कंवर, नोरतन सैनी, राधामोहन गुप्ता, रघुवीर सैनी, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, आनन्द तिवाड़ी, जगदीश गुप्ता, भगवान सहाय बनियाना, शिवशंकर शर्मा, निर्मल सैनी, प्रकाश, जीतेन्द्र, सतीश गुप्ता, चिरंजीलाल, लल्लू सैनी, सत्यनारायण, बाबूलाल सैनी, नानगराम, संतोष आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन
By -
January 11, 20251 minute read
0
Tags: