जयपुर: व्यापार मंडल किशनपोल बाजार के चुनाव में मनीष खूंटेटा पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए। चुनावों में 21 पदों में से 18 पर फिर से खूंटेटा के समर्थकों ने बाजी मारी। कांटे की टक्कर के बावजूद पांचवीं बार भी खूंटेटा को ही विजयश्री मिली। इस जीत पर खूंटेटा ने सभी व्यापारियों का आभार जताया। खूंटेटा सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी और जयपुर व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष हैं। खूंटेटा की ऐतिहासिक जीत पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल, जोहरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, त्रिपोलिया बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, गोपाल जी का रास्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश केडिया, मनिहारी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मिन्तर सिंह राजावत, गणगौरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित जोशी सहित शहर के विभिन्न बाजार व्यापार मंडलों के अध्यक्ष महामंत्रियों ने उन्हें बधाई दी।
3/related/default