जयपुर: जयसिंहपुरा खोर की घुमंतु बस्ती में 23-24 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार महानगर घुमन्तु कार्य संयोजक राकेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बस्ती के प्रमुख लोग, घुमन्तु कार्य विभाग के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर घुमन्तु कार्य संयोजक राकेश शर्मा ने घुमंतू जाति उत्थान न्यास प्रदेश की सभी घुमंतू बस्तियों में मंदिरों का निर्माण कराएगा। इस योजना को मेरी बस्ती मेरा मंदिर नाम दिया गया है। इस योजना का पहला मंदिर जयसिंहपुरा खोर की घुमंतू बस्ती में बनेगा। यहां गणेश जी, मातारानी, बालाजी, बाबा रामदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूरी बस्ती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को नगर निगम के स्वच्छता दूतों ने सघन सफाई अभियान चलाया। बस्ती वासियों ने भी सफाई अभियान में सहयोग किया। आयोजन को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में राम नाम अंकित ध्वज पताकाएं लगाई जाएगी। शर्मा ने बताया कि पहले दिन 23 जनवरी को गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेंगी। दूसरे दिन 24 जनवरी को विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर नौ कुंडीय श्रीराम-गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली प्रज्ञागीतों के साथ यज्ञ संपन्न कराएंगी। शाम सात बजे घुमंतू समाज के लोग अंबावाड़ी स्थित स्वस्तिक भवन से कुंभ यात्रा के लिए रवाना होंगे।
जयसिंहपुरा खोर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 24 को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
By -
January 06, 2025
0
Tags: