जयपुर में 12 व 13 जनवरी को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 व 13 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में शुक्रवार, 10 जनवरी को एक निजी होटल में राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.स्वप्न घोष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा समस्त राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। युवा प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरे देश से आने वाले पदाधिकारियों का युवा टीम द्वारा स्वागत किया जायेगा। निर्धारित बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव, मंजू यादव, महिला अध्यक्ष चंचल यादव, महेन्द्र यादव, महेन्द्र थगड़ा, मुकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश कुमार यादव, गणेश नारायण यादव, रणजीत यादव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!