जयपुर : प्रांतीय विद्युत मजदूर मंडल फेडरेशन इंटक के प्रधान कार्यालय मजदूर मैदान, राममंदिर बनीपार्क में फैडरेशन के संयुक्त महामंत्री एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एस महामंत्री डीडी शर्मा जी का जन्मदिन कार्यक्रम इंटक यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में इंटक फैडरेशन के अध्यक्ष बजरंग लाल मीणा, राष्ट्रीय महामंत्री विद्या सागर शर्मा, डब्ल्यू डब्ल्यू एस अध्यक्ष लीलाधर कुमावत, संगठन मंत्री सतीश मीणा, उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, संगठन मंत्री सुमित तिवाड़ी, सतीश मीणा, महावीर खड़कवाल, सुनील शर्मा, विनोद, बृजेश शर्मा, प्रसारण महामंत्री अभय सिंह, कैलाश बेरवा, धाकड़ एवं अन्य सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जन्मदिन कार्यक्रम के बारे में जानकारी सक्रिय सदस्य हरिश जोरवाल ने दी।
3/related/default