रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): पंचायत समिति रानीवाड़ा सदस्य आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को कुल चार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एसडीएम रानीवाड़ा कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 02.11.2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक वार्ड संख्या 03, 17, 24 एवं 26 के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 24 अनुसूचित जनजाति से दरगाराम भील (बासडा भोजा, चितरोड़ी) ने भाजपा से, वार्ड 26 सामान्य महिला से झमकुदेवी भील (आलडी) ने भारतीय आदिवासी पार्टी से, वार्ड 17 सामान्य से परखाराम कलबी (आजोदर) ने कांग्रेस से तथा वार्ड 03 सामान्य से हिमताराम प्रजापत (भापडी) ने स्वतंत्र निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।
गौरतलब है कि पहले दिन 31 अक्टूबर/01 नवंबर को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ था।