स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति, सरपंच रोशंती मीणा बनीं जन आरोग्य समिति की उपाध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): आयुष्मान आरोग्य मंदिर सीदड़ा में जन आरोग्य समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त सरपंच रोशंती रामकिशोर मीणा को जन आरोग्य समिति के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। बैठक में जन आरोग्य समिति की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष सरपंच रोशंती रामकिशोर मीणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। बैठक में समिति सचिव एवं संस्था प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उम्मेद सिंह गुर्जर, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.सीताराम जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकिशोर मीणा, प्रसाविका शारदा चौधरी, आशा सहयोगिनी मोनू गौतम, अनिता गौतम, शकुंतला राणा, कुलश्रेष्ठ कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!