बाबा साहेब के योगदान को किया याद, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिया एकता और समानता का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शहर की शिवाजी कॉलोनी स्थित अम्बेडकर सर्किल पर अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच अध्यक्ष योगराज गंगवाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान बाबा साहेब के संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए स्वतंत्रता, समानता, न्याय एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश सांवलिया ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम मीमरोठ, रामप्रसाद बैरवा, महेंद्र कुमार गोमल, सुरेश कुमार बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा, अजय मधुकर, दिनेश बैरवा, आनंद मधुकर एवं विजय बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!