निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत सिरस की नवनिर्वाचित सरपंच नीलू पारीक ने विधिवत रूप से पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के चहुंमुखी विकास और सभी वर्गों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नवनिर्वाचित सरपंच नीलू पारीक ने कस्बे के आराध्य देव भगवान केशवराय के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ जुलूस के रूप में पंचायत कार्यालय पहुंचीं, जहां विधिवत रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर निवर्तमान प्रशासक शिवजी लाल जाट ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सरपंच नीलू पारीक ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। गांव के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ गांव के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। कार्यभार ग्रहण समारोह में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पूर्व सरपंच ने अपने अनुभव साझा करते हुए पंचायत के विकास कार्यों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी बजरंग लाल मीणा, हल्का पटवारी रामेत मीणा, रविप्रकाश पारीक, बुद्धिप्रकाश पारीक, बबलू प्रजापत, देवकी, रामेश्वर जाट, मुकेश प्रजापत, उप सरपंच जगदीशी देवी, वार्ड पंच कृष्णा देवी, हनुमान, सीमा देवी, सुरेश चंद, कमलेश जैन, अनीता देवी, नसीब खान, राहुल, विष्णु जांगिड़ व कोमल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव के विकास को मिलेगी नई दिशा, नवनिर्वाचित सरपंच नीलू पारीक ने संभाली कमान
By -
November 26, 2026
0
Tags: