रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और साहस से प्रेरणा लें महिलाएं, हर क्षेत्र में बढ़ाएं अपनी भागीदारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता से प्रेरणा लेकर समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रेनू अग्रवाल, विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख दीपेंद्र सिंह, महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर 'रानी लक्ष्मीबाई: नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति एवं नेतृत्व' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा रानी लक्ष्मीबाई के संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ.रेनू अग्रवाल ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा है। महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख दीपेंद्र सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला शक्ति की प्रेरणास्रोत हैं। आज की महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेकर समाज, परिवार और अपने क्षेत्र में नारी शक्ति को जागृत करने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए शिक्षा, सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में अधिक से अधिक भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय व्याख्याता डॉ.स्वाति शर्मा, प्रिया चौधरी, रोहन पारीक, अनीस खान, प्रियंका शर्मा एवं कैलाश नटवाड़ा सहित समस्त शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!